केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र में वनमहोत्सव का आयोजन

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्रुप केंद्र झपहाँ के प्रांगण में, वसुधा कल्याण आश्रम के द्वारा तरुमित्र प्रज्ञा परिषद् एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल झपहाँ के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक २०/०७/२०२१ मंगलवार को वनमहोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रामकुमार जी एवं आचार्य श्री पावन महाराज जी के द्वारा वृक्ष लगाकर किया गया है। गुरु माँ मनोरमा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा भी पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में वृक्षारोपण के उपरांत आचार्य पावन महाराज जी द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रामकुमार जी को अंगवस्त्र एवं आश्रम का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। पुरे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के लिए आचार्य जी के द्वारा एक अभिनन्दन पत्र भी श्री रामकुमार जी को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर श्री कुमार जी ने वसुधा कल्याण आश्रम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा है आश्रम के कार्यों में वे हर संभव सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चत करेंगे। आचार्य पावन महाराज जी ने कहा की वसुधा कल्याण आश्रम सामान्य मानवी के मध्य जीवन के नैसर्गिक भाव को स्थापित करने का प्रयास कर रहा है और प्रकृति की सेवा एवं संरक्षण के माध्यम से ही यह संभव है। कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर वी.एस.जून, डिप्टी कमान्डेंट जी. के. झा, असिस्टेंट कमान्डेंट अमृत कुमार सिंह, वसुधा कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री चितरंजन, कोषाध्यक्ष राजकुमार, तरुमित्र प्रज्ञा परिषद् युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव रंजन, सुमन वृक्ष, रमेश कुमार, अवधेश कुमार एवं अमित सहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।