आज दिनांक 29/12/2021 को वसुधा कल्याण आश्रम के तत्वावधान में संस्था के “आपदा सहायक समूह” द्वारा कुढ़नी प्रखंड के किशुनपुर बलौर पंचायत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गावँ के पचास जरूरतमंद परिवार के सदस्यों को गर्म कपड़ों का उपहार दिया गया। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा वंचित परिवारों को कम्बल, ऊनी कपड़ें, मफलर, गर्म मोजे वितरित किये गए हैं। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य पावन महाराज ने कहा कि पूरा देश शीतलहर की चपेट में आ चुका है। आपदा की इस घड़ी में वसुधा कल्याण आश्रम पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पीड़ितों के साथ खड़ा है हम निरंतर यह सेवा कार्य जारी रखेंगे। उन्होंने लोगों से भी इस संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आने की अपील की है। इस अवसर कुढ़नी प्रखंड के संयोजक राजकुमार जी, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार मुन्ना, सचिव नीलेश कुमार, अध्यक्ष विजय राज, विनोद कुमार राय, नागेंद्र ठाकुर, उपसचिव राजकुमार, आश्रम की गुरुमाँ माँ मनोरमा, कोषाध्यक्ष राजकुमार, आई टी प्रमुख विशाल कुमार, युवा प्रदेश प्रवक्ता सुमन वृक्ष, तरुमित्र प्रज्ञा परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष देवेश्वर कुमार, वरुणाराधना प्रदेश अध्यक्ष नरेश कश्यप, गुंजन राकेश एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए।
Spread the love